Friday, May 15, 2026
HometrendingBikaner Crime : गंगाशहर में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की...

Bikaner Crime : गंगाशहर में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हुए बाइक सवार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चेन स्‍नेचिंग की वारदातें थम नहीं रही। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बन रहा है। हाल में हुई ऐसी वारदातों के बाद हालांकि पुलिस ने आरोपियों को दबोचने में भी सफलता हासिल की है लेकिन इस पर प्रभावी अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा। ताजा मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है जहां बाइक सवार बदमाश एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की तोड़ कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, इन्‍द्रा चौक गंगाशहर निवासी अशोक कुमार चोरडिया पुत्र हड़मानमल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो बाइक सवार बदमाश मेरी माताजी के गले से 24 ग्राम सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई हरसुखराम को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!