








बीकानेर Abhayindia.com बीकानर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक महिला को धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर चार जनों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, रानी बाजार निवासी सुजाता बजाज पत्नी ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने मेरे पति के नाम से 500-500 रुपए के दो स्टाम्प और दो-तीन पाईपेपर पर अपने हस्ताक्षर करवाकर कंपनी के रजिस्ट्रेशन के लिए रख लिए। इस दौरान आरोपी लोकेन्द्र को 630000 रुपए के गहने दिलवाए जिसको लेकर मैंने तकादा किया तो आरोपियों ने गालियां निकाली औध्र कहा कि धोखे से पार्टनर बनाया था व आपसे पैसे ठगने थे जो हमने ठग लिए। अब आपको जो करना है कर लो, स्टाम्प पर हमने इकरार कर रखा है कि तुमने हमसे 1250000 रुपए उधार लिए है तथा जो फैक्ट्री इंडस्ट्रीयल एरिया में है वह हमारे नाम कर दी है। इसके बाद आरोपियों ने एक दिन मुझे रास्ते में रोक लिया और गर्दन पकडकर कहा कि आप अपनी फैक्ट्री हमारे नाम करवाओ नहीं तो आपको व आपको परिवार को मार देंगे।
पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर नत्थूसर बास निवासी लोकेन्द्र माली पुत्र विरेन्द्र, भुट्टो का बास निवासी मुकेश खान पुत्र गुलाम कादर खान, धोबीतलाई निवासी वसीम पुत्र लियाकत, रोशनीघर क्षेत्र निवासी रसीद अली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच एएसआई राधेश्याम को सौंपी गई है।


