Thursday, April 30, 2026
Hometrendingबीजेएस रामपुरिया विधि कॉलेज में फेयरवेल पार्टी : विक्रम मि. फेयरवेल, दीक्षा...

बीजेएस रामपुरिया विधि कॉलेज में फेयरवेल पार्टी : विक्रम मि. फेयरवेल, दीक्षा सारस्‍वत मिस फेयरवेल घोषित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीजेएस रामपुरिया विधि कॉलेज परिसर में आज विधि प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा विधि तृतीय वर्ष के विद्याार्थियों के लिये फेयरवैल पार्टी का आयोजन रखा गया। महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विधि तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिये विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता जैसे डांस, गायन, गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बढ चढ कर हिस्सा लिया गया। प्रतियोगिताओं के विभिन्न राउण्ड तथा व्यक्तित्व विकास के लिये आवश्यक मापदण्डों के आधार पर विजेता विधार्थियों में तृतीय वर्ष के छात्र विक्रम को मि. फेयरवेल तथा तृतीय वर्ष की छात्रा दीक्षा सारस्वत को मिस फेयरवेल घोषित किया गया। मि. इन्टेलिजेन्ट प्रवीण सिंह और मिस. इन्टेलिजेन्ट मुस्कान, मिस्टर पर्सनैलिटी शोएब, मिस पर्सनैलिटी अंजली को घोषित किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अनन्त जोशी ने मि. तथा मिस. फेयरवैल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि व्यक्तित्‍व विकास हेतु आवश्यक है कि विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधयों के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी बढ चढ कर हिस्सा लें।

कार्यक्रम के शुरुआत में महाविद्यालय की छात्रा सुमन,कोमल एवं हर्षिता गौड ने तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। विधार्थियों द्वारा अपना परिचय दिया गया तथा गायन एवं नृत्य के द्वारा सभागार में शमां बांध दिया। सभी विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ हूटिंग करके प्रतिभगीयों की हौसला अफजाई की।

कार्यक्रम का संचालन छवि किराडू, सोनू जैन, सत्यम त्रिपाठी, प्रेरणा ने किया। कार्यक्रम में गैम्स का संचालन सुमन, कोमल व योगिता ने करावाया। कार्यक्रम में पूर्णाक्षी, सोनू, मुस्कान, सुमन, मोनिका, शिक्षा, प्रेरणा, मूलसिंह व अंकित अरोडा ने नृत्य की प्रस्तुति दी तथा रफीक एवं इन्दीवर दुबे ने गायन की प्रस्तुति दी। महाविद्यालय की छात्रा प्रेरणा द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं प्रफूल हटिला द्वारा धन्यवाद स्पीच दी गई। कार्यक्रम में माणक पुरी, नवनीत सुथार, विश्वास पारीक, मनोज, विजयपाल गोदारा, बलराम, करण, हर्षिता मोदी, हर्षिता गौड, खुशी, अबरार, सचिन व अनिल पूनिया ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता के डाॅ. रीतेश व्यास, डाॅ. शराफत अली, डाॅ. प्रीति कोचर, डाॅ. पीयूष किराडू, सुनीता लूणिया, चेतना ओझा, राकेश रंगा, मोहिता सिंह उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!