






बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना पुलिस ने एक बंद मकान में हुई चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
घटनाक्रम के अनुसार, अशोक कुमार पुरोहित निवासी मुरलीधर व्यास कॉलोनी ने रिपोर्ट दी कि 02.10.2025 को मेरे नये घर पर इनोग्रेशन का कार्यक्रम था, जिसके कारण हम सभी परिवार वाले नया घर वाके कल्ला की गली, बीकानेर में गये हुए थे। हम परिवारजन रात को वहीं नये घर पर थे। देर रात जब मेरे छोटे बेटे ने मुरलीधर व्यास कॉलीनी वाले घर का कैमरा अपने मोबाईल में चैक किया तो उसने देखा कि घर का मुख्य गेट खुला हुआ है, घर का ताला टूटा हुआ है व अलमारी के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ है। सारे जेवरात और नकदी वहां से गायब थी। बाहर रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और हमारे पुश्तैनी जेवर, मेरी पत्नी का स्त्रीधन, मेरे बड़े बेटे की पत्नी का स्त्रीधन और मेरी पोती और बेटों के जेवरात जिसमें सोने की 6 सेट (6 अंगुठीयां, 6 जोडी कान के जेवर, 2 बड़े गले के हार तथा 6 छोटे हार, 8 सोने की चूडियां) थे, 12 जोडी कानों के टॉपर, 3 सोने की चेन, 4 नग सोने के कंगन, 7 जोडी कानों की सोने की बाली, एक सोने की रखडी, 3 नाक की सोने की नथ, 10 जोडी बडी चांदी की पायल, 5 जोडी छोटी चांदी की पायल, 2 जोडी रमझोल, 27 नाक के सोने के तिनखे, 8 नग चाँदी की गिलास, 10 चाँदी के प्याले, 7 लेडिज सोने, कंगन छोटी बच्ची, 3 अंगूठी) सोने के, 9 के 3 चांदी की जेन्टस’ की अंगूठी, 5 जेन्टस सोने की अंगूठी, 3 पैडल सेट (3 कान के 3 गले के कानों के सोने के टॉप्स छोटी बच्ची के 6 चांदी के अंगूठी, 5 चांदी की लेडिज अंगूठी, 4 चांदी के लोटे, 1 चांदी का जग, 1 चांदी का कन्दोला जिस पर सोने की पॉलिस लगी थी, 2 सोने के बिस्किट, 101 चांदी के सिक्के, 20 चांदी के बिस्किट, 5 चांदी के नोट, 3 सोने के नोट, 1 जोडी चांदी का अंगूठा जिसमें प्रत्येक अंगूली के चांदी के छल्ले जुडे हुए, 3 सोने के मंगलसूत्र, 1 सोने की नगो वाली कोठी, 3 चांदी के फल घूघरा, 1 चांदी के गणेश जी, 1 चांदी का हाथी छल्ला, 2 चांदी के जेन्टस कडे, सोने के पाटला – चूडी (2 पाटला व 4 चूडी), 40 जोडी चांदी बिछिया, 7 चांदी की छोटी कटोरी, 3 पुराने मोबाईल फोन ( 1 सेमसंग एवं 2 वीवो) तथा लगभग अस्सी हजार रूपये नकद अज्ञात चोर चुराकर ले गये।
इस रिपोर्ट के बाद आईजी हेमन्त शर्मा व एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर एएसपी शहर सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में व सीओ सिटी श्रवणदास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी नयाशहर सुश्री कविता पूनियां पुलिस निरीक्षक ने हैडकांस्टेबल श्रवणसिंह, शेरसिंह, कांस्टेबल नरेश की टीम का गठित कर बीकानेर शहर में हो रही चोरियों का खुलासा करने के निर्देश दिये गये। थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा शहर में हो रही चोरियों के संबंध में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरी करने वाले की तलाश व पतारशी की गई तथा मुखबिरों से आसूचना संकलन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरी करने वाले अज्ञात चोरों का खुलासा किया गया।
गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम पता
01. श्यामसुन्दर बिश्नोई पुत्र श्रवण कुमार उम्र 22 साल निवासी जीवननाथजी की
बगेची के पास जम्भेश्वर नगर पुलिस थाना नयाशहर, बीकानेर
02. कैलाश उर्फ केलीया बिश्नोई पुत्र श्रवण कुमार, उम्र 24 साल निवासी जीवन
नाथ जी की बगेची के पास जम्भेश्वर नगर पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर
03 सुभाष बिश्नोई पुत्र राजाराम उम्र 27 साल निवासी हनुमान जी के मन्दिर के
पास फुलनाथ जी की बगेची जम्भेश्वर नगर पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर


