HometrendingBikaner Crime : मकान के ताले तोड़कर जबरन कब्‍जा करने का आरोप,...

Bikaner Crime : मकान के ताले तोड़कर जबरन कब्‍जा करने का आरोप, डॉक्‍टर दंपति पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में गोगागेट के पास स्थित एक मकान के ताले तोड़ कर जबरन कब्‍जा करने के आरोप में डॉक्‍टर दपंति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रतनाडा जोधपुर निवासी सुशील शर्मा पुत्र यादराम शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वैशाली नगर जयपुर निवासी डॉ. विक्रम सिंह तंवर पुत्र स्‍व. कल्‍याण सिंह, डॉ. सुमन तंवर पत्‍नी विक्रम सिंह ने गोगागेट के बाहर बीकानेर में स्थित मकान पर कब्‍जा करने की धमकी दी तथा उक्‍त मकान के मेनगेट का ताला तोड़ कर जबरन प्रवेश किया। आरोपियों ने मकान के दराज में रखे रुपए व अन्‍य कीमती सामान चोरी कर लिया। मामले की जांच एएसआई जिले सिंह को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular