Thursday, May 14, 2026
Hometrendingमां की आरती और पाठात्मक सतचंडी यज्ञ में हजारों महिलाएं व पुरुष...

मां की आरती और पाठात्मक सतचंडी यज्ञ में हजारों महिलाएं व पुरुष दे रहे पाठात्मक आहूति

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सुजानदेसर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में एक ओर इक्कीस वैदिक ब्राह्मण पंचागकर्ता पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में निरन्तर एकाकार होकर पाठात्मक सतचंडी यज्ञ में मंत्रों की आहूति दे रहे हैंं, वहीं हजारों महिलाएं व पुरुष भी प्रतिदिन मंत्रो का उच्चारण कर सहभागी बन रहे हैं। हाथ में माता के पाठ की किताब लिए और कोई मोबाइल से पाठ पढ़ते हुए अपनी हाजिरी माता के चरणों में लगाई।

kalimata mandir sujandeshar arti
kalimata mandir sujandeshar arti

आयोजन से जुड़े भुवनेश तंवर ने बताया कि सुबह सर्वप्रथम माता की आरती के साथ कार्यक्रम शुरु हुआ और शाम को मेजबान गोपाल गहलोत परिवार द्वारा देश में अमन-चैन, सुख-शांति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना को लेकर महाआरती की गई। इस दौरान आसपास के क्षेत्र सहित दूर दराज से भी श्रद्धालु महिलाएं व पुरुषों का आगमन हो रहा है। सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में यह क्रम पिछले छह दिनों से निरन्तर चल रहा है।

kalimata mandir sujandeshar arti
kalimata mandir sujandeshar arti

आयोजनकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत ने शनिवार को मंदिर प्रांगण में कन्याओं का प्रक्षालय किया। तिलक लगाकर अपने हाथों से उपहार दिए और भोजन करवाया। शाम को भजन संध्या में प्रतिष्ठित गायक कलाकारों ने माता के समधुर भजनों की प्रस्तुती दी। भुवनेश तंवर ने बताया कि यह आयोजन 1 अक्टूबर की शाम को महाप्रसादी के साथ संपन्न होगा।

Gopal Gehlot bikaner bjp leader

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!