Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर के सुजानदेसर में स्थित काली माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्‍सव...

बीकानेर के सुजानदेसर में स्थित काली माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्‍सव शुरू

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर में आज से शारदीय नवरात्रि महोत्‍सव शुरू हो गया। महोत्‍सव का आयोजन एक अक्‍टूबर तक होगा।

Gopal Gehlot bikaner

महोत्‍सव के अंतर्गत यज्ञाचार्य एवं पंंचांगकर्त्‍ता पं. राजेन्‍द्र किराडू के सान्निध्‍य में पाठात्‍मक शतचंडी महायज्ञ एवं चंडीयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महोत्‍सव के पहले दिन विधायक जेठानंद व्‍यास, आयोजन से जुड़े भाजपा के पूर्व जिलाध्‍यक्ष गोपाल गहलोत, धनराज तंवर, जोगेन्‍द्र शर्मा, शिवकुमार पांडिया सहित अनेक गणमान्‍यजनों ने माताजी के दर्शन कर पूजन किया।

आयोजकों के अनुसार, यज्ञ का समय 12 बजे से सायं छह बजे तक रहेगा। शाम साढे छह बजे आरती होगी। रोजाना सायं सात बजे से भजन संध्‍या कार्यक्रम होगा। महायज्ञ एक अक्‍टूबर को दोपहर एक बजे से होगा। महाप्रसादी एक अक्‍टूबर को सायं छह बजे से होगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!