Hometrendingबीकानेर में ग्राम विकास अधिकारी का दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र संदिग्‍ध! सीईओ ने...

बीकानेर में ग्राम विकास अधिकारी का दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र संदिग्‍ध! सीईओ ने दर्ज कराई एफआईआर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com दिव्‍यांगता का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरी लगने वालों के खिलाफ प्रदेशभर में जांच का दौर चल रहा है। इस बीच, बीकानेर में भी एक संदिग्‍ध प्रमाण पत्र का मामला सामने आया है। यहां जिला परिषद के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी की रिपोर्ट पर ग्राम विकास अधिकारी पद पर कार्यरत महिला के खिलाफ सदर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, जिला परिषद के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम विकास अधिकारी राधारानी शर्मा उच्‍चाधिकारियों के बार-बार निर्देशित करने के बाद भी अभी तक मेडिकल बोर्ड के समक्ष अपनी दिव्‍यांगता के परीक्षण के लिए उपस्थिति नहीं हुई है। यही नहीं, उसने दिव्‍यांगता का सत्‍यापन करवाने से भी मना कर दिया है इससे उसका दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र संदेहास्‍पद प्रतीत होता है। मामले की जांच एएसआई वेदपाल को सौंपी गई है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular