Hometrendingशिक्षा मंत्री ने किया स्‍कूलों का निरीक्षण, निर्देशों की अवहेलना करने पर...

शिक्षा मंत्री ने किया स्‍कूलों का निरीक्षण, निर्देशों की अवहेलना करने पर प्रधानाचार्य व शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को कोटा के शहरी क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। शिक्षा मंत्री गुरुवार को सुबह 8 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल पहुंचे। दिलावर ने स्कूल में चल रही कक्षाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्कूल में सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने पर 3 अध्यापकों सहित स्कूल प्रधानाचार्य को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शिक्षा मंत्री ने स्कूल में गंदगी सहित तमाम अव्यवस्थाओं के लिए प्रिंसिपल को भी नोटिस देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीपुरा की व्यवस्था को देखकर मंत्री दिलावर प्रसन्न हो गए और प्रिंसिपल के कार्य की प्रशंसा की।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular