Friday, June 19, 2026
Hometrendingस्‍कूली छात्रा से अश्‍लील हरकत, शिक्षा मंत्री ने शिक्षक को बर्खास्‍त करने...

स्‍कूली छात्रा से अश्‍लील हरकत, शिक्षा मंत्री ने शिक्षक को बर्खास्‍त करने के दिए निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com धौलपुर जिले में स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले संविदा शिक्षक को बर्खास्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ये निर्देश निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट को दिए।

घटनाक्रम के अनुसार, एक निजी स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा चार अगस्त को ट्यूशन पढ़ने गई थी। आरोप है कि शिक्षक राजेंद्र शर्मा ने छात्रा से छेड़छाड़ कर उसे धमकाया कि वह घर पर कुछ न बताए। छात्रा ने आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन एक माह बाद भी पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने पंचायत के सामने कबूलनामा कर माफी मांगी, जिसका वीडियो उनके पास है, फिर भी पुलिस लापरवाह बनी रही। आरोपी संविदा शिक्षक के साथ निजी विद्यालय भी चलाता है। शिक्षा मंत्री ने मामले को गंभीर मानते हुए शिक्षक को हटाने और पुलिस को तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!