








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर मंडल में मंत्रालयिक संवर्ग की बकाया, रिव्यू एवं नियमित डीपीसी समय पर नहीं करने पर 30 सितम्बर के बाद धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा, बीकानेर संभाग को पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि संयुक्त निदेशक कार्यालय में अधीनस्थ कनिष्ठ सहायकों से वरिष्ठ सहायक की पदोन्नतियां पिछले 2 वर्षों से लम्बित चल रही है। क्योंकि कुछ कार्मिकों द्वारा अपनी वरिष्ठता को लेकर न्यायालय में स्थगन प्राप्त कर रखा है। जिन कार्मिकों ने स्थगन प्राप्त कर रखा है उनके पदों को छोड़ते हुए बाकी समस्त डीपीसी तत्काल सम्पन्न की जानी चाहिए।
आचार्य ने बताया कि पत्र में यह भी लिखा है कि वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी की 2022-23 की डीपीसी बकाया चल रही है। जिसमें जितने पद रिक्त हों उन पर वंचित कार्मिकों को उसका लाभ देते हुए तत्काल डीपीसी की जाये। आचार्य ने बताया कि बकाया, रिव्यू, नियमित डीपीसी 30 सितंबर तक नहीं होने की स्थिति में संयुक्त निदेशक, बीकानेर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


