Friday, May 15, 2026
HometrendingBikaner Crime : जमीन पर नहीं लेटते तो लग जाती गोली! गैंगस्‍टर...

Bikaner Crime : जमीन पर नहीं लेटते तो लग जाती गोली! गैंगस्‍टर रोहित, शिवसिंह सहित अन्‍य पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सदर थाना क्षेत्र के सार्दुलगंज में स्थित घर में बुधवार को हुई फायरिंग की वारदात को लेकर गैंगस्‍टर रोहित गोदारा, शिव सिंह भलूरी सहित दो जनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी धनपत चायल पुत्र फूसाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रोहित गोदारा व शिवसिंह ने फोन पर रंगदारी मांगी व जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 10 सितम्‍बर को मेरे घर के बाहर एक मोटरसाइकिल पर दो जने आए, जिन्‍होंने हेलमेट लगा रखे थे। उनमें से एक ने घर के बाहर बनी चौकी पर चढ कर मेरे घर को निशाना बनाते हुए करीब नौ फायर किए। मैं व मेरे भाई सुखदेव चायल ने आंगन में लेट कर अपनी जान बचाई। अगर हम जमीन पर नहीं लेटते तो गोली लग जाती। मामले की जांच सदर थानाप्रभारी दिगपाल सिंह कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!