Hometrendingसेन्ट्रल जी.एस.टी. की बड़ी कार्यवाही, कर चोरी का पान मसाला एवं...

सेन्ट्रल जी.एस.टी. की बड़ी कार्यवाही, कर चोरी का पान मसाला एवं जर्दा जब्‍त, 59.06 लाख का जुर्माना वसूला

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सेन्ट्रल जी.एस.टी. संभाग बीकानेर ग्रामीण की ओर से उत्‍पादों की अवैध सप्‍लाई पर रोकथाम के तहत बड़ी कार्यवाही की गई है। सहायक आयुक्त भूपेन्द्र छींपा ने बताया कि हाल ही में 56वीं जी.एस.टी. काउंसिल द्वारा “सिन गुड्स” / “डी मेरिट गुड्स” जैसे पान मसाला, जर्दा, तम्बाकू उत्पादों पर जी.एस.टी. की वर्तमान दर 28% को 40% किए जाने के प्रस्तावों के मद्देनज़र इन उत्पादों की अवैध सप्लाई बढ़ने की आशंका को देखते हुए सेन्ट्रल जी.एस.टी. जोधपुर के प्रधान आयुक्त सु. अनंत कृष्णन एवं मुकेश कटारिया, अपर आयुक्त (एन्टी ईवेजन) जोधपुर के द्वारा इस सम्बन्ध में इन उत्पादों की आवाजाही चेक करने के लिए निर्देश दिए गए।

उन्‍होंने बताया कि इन निर्देशों की अनुपालना में चेकिंग कार्यवाही करने के दौरान जयपुर रोड पर एक कन्टेनर, जिसमें बिना बिल का तिरेसठ लाख रूपये मूल्य का पान मसाला व जर्दा भरा हुआ था, जिसे जब्त किया गया और इस जब्त पान मसाले व जर्दे पर उनसठ लाख छः हजार आठ सौ अस्सी रूपये की पेनल्टी वसूली गई। इस कर चोरी के पान मसाले एवं जर्दे पर उनतीस लाख तिरेपन हजार चार सौ चालीस रुपये की कर देयता भी है। यह कार्यवाही संभाग की एन्टी ईवेजन शाखा के संजय कुमार सोनी, अधीक्षक के नेतृत्व में अतुल गोयल, निरीक्षक, सूर्य प्रकाश बिश्नोई, कार्यकारी सहायक, महेश कुमार जावा, हेड हवलदार एवं कन्हैया लाल देवड़ा, हेड हवलदार की टीम द्वारा की गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार, 56वीं जी.एस.टी. काउंसिल के निर्णयों के मद्देनज़र इस प्रकार की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular