









बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के आयुष्मान हेल्थ केयर सेंटर के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा सहित कई जनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सेंटर में पिछले दिनों हुई एक मरीज की मौत के मामले में सेंटर के डॉ. बी.एल. स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ये नेता आज सेंटर के बाहर धरना देकर बैठ गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया और धरने पर बैठे कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा, कृष्ण गोदारा सहित अन्य जनों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर
आपको बता दें इससे पहले आयुष्मान हेल्थ केयर सेंटर के टीकमचंद स्वामी ने रामनिवास कूकणा, किशन गोदारा, हरिराम गोदारा व आठ-दस अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। टीकमचंद स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रामनिवास कूकणा, किशन गोदारा, हरिराम गोदारा व आठ-दस अन्य जनों ने जबर्दस्ती डॉ. बाबूलाल स्वामी के कक्ष में घुसकर दुर्व्यवहार किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. स्वामी से 10 लाख रुपए की मांग की और धमकी दी कि यदि उक्त राशि का भुगतान नहीं किया तो वे सोशल मीडिया और टेलीविजन चैनलों के माध्यम से झूठी जानकारी फैलाकर बदनाम करेंगे।


