Saturday, June 6, 2026
HometrendingBikaner Crime : 5 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों...

Bikaner Crime : 5 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने कर दी फायरिंग

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में बदमाशों के हौसलें लगातार बढ रहे है। इस बीच पांच करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने आज तड़के यहां पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित सुखदेव व धनपत चायल के घर पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में एकबारगी हड़कंप सा मच गया। एसपी कावेन्‍द्र सिंह सागर व एएसपी सिटी सौरभ तिवारी सहित पुलिस अधिकारी घटना का जायजा ले रहे हैं। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही पुलिस ने बदमाशों को हथियार सहित दबोचा था, तभी से ऐसी वारदात का अंदाजा लगाया जा रहा था। घटनास्‍थल से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए है जिसमें दो जने बाइक पर नजर आ रहे है।

फायरिंग के बाद परिवादी चायल ने बताया कि 15-20 दिन पहले रोहित गोदारा नाम से फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा, मुझे सब पता है तू कांग्रेस का नेता है। कहां आता जाता है। तुझे और तेरे भाई को मैं जान से मरवा दूंगा। मेरे लोकल सूत्र अनेक हैं। जान की सलामती चाहते हो तो पांच करोड़ रुपये दे दो।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!