









बीकानेर Abhayindia.com पुष्करणा समाज के सामूहिक सावे के तिथि निर्धारण एवं सावे का सम्पूर्ण कार्यक्रम के निर्धारण के लिए कीकाणी लालाणी व्यास पुष्करणा सामूहिक सावा समिति बीकानेर के प्रसिद्ध विद्वानों, कर्मकाण्डी पंडित एवं ज्योतिषाचार्य को सावा तिथि शोधन के लिए निमन्त्रण दिये गये है।
सावा समिति के पदाधिकारी मक्खन लाल व्यास, नारायण दास व्यास एवं सदस्य व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर गुरूवरों का आशीर्वाद लिया जिसमें चौथाणी ओझा परिवार के पंडितों, नानकाणी ओझा परिवार के पंडितों, किराडू परिवार के पंडितों, भादाणी परिवार के पंडितों, सूरदासाणी पुरोहित परिवार के पंडितों, राजज्योतिष आचार्य, गायत्री उपासक पुजारी बाबा एवं समाज के अन्य विद्वान पंडितों को भी निमंत्रण पत्र दिया गया है। सभी पंडितों एवं ज्योतिषाचार्यो ने सावा समिति के निमन्त्रण को सहर्ष स्वीकार कर अपनी सहमति प्रदान की है। इस निमन्त्रण पत्र वितरण में सावा समिति के सदस्य गोपाल दास व्यास (काला महाराज), सुरेन्द्र व्यास, गोविन्द व्यास, कानु लाल व्यास, लालजी, मनमोहन व्यास आदि शामिल रहे।


