HometrendingBikaner Crime : विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए...

Bikaner Crime : विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, दो जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो जनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, परिवादी श्रीडूंगरगढ के मोमासर निवासी ललित मोची पुत्र श्‍याम लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राकेश कासनिया पुत्र रामजस जापट निवासी तारानगर चूरू व नागेन्‍द्र ने छलपूर्वक रुपए हड़पने के लिए कूटरचित दस्‍तावेज दिखाकर मुझे विदेश भेजने व अच्‍छी तनख्‍वाह दिलवाने का झांसा देकर 30,61,000 रुपए हड़प लिए। आरोपियों ने Portwalks, Jurmani, Ireland के नाम से मेरे व 27 अन्‍यों का नाम आयरलैंड के लिए सलेक्‍ट होने की जानकारी देते हुए फर्जी लिस्‍ट दिखाकर झांसे में लिया था। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल देवाराम को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular