Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में मानसून : आज कई जिलों में मध्‍यम से भारी बारिश...

राजस्‍थान में मानसून : आज कई जिलों में मध्‍यम से भारी बारिश का अलर्ट, जानें- कहां-कहां बरसे बादल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार को प्रदेश के 37 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने आज बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, झालवाड़, करौली, कोटा, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, उदयपुर, डीडवाना-कुचामन, जोधपुर, नागौर और फलौदी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश...

जोधपुर के पास चामू में 111 एम.एम

जोधपुर के तिंवरी में 88

शेखला में 78

बालेसर में 75

ओसियां में 45

लोहावट में 53

देचू में 50

बाड़मेर के समदड़ी में 95

सिवाना में 50

भीलवाड़ा के कच्छौला में 51

हनुमानगढ़ के टिब्बी में 70

हनुमानगढ़ शहर में 52

तलवाड़ा झील में 40

जालौर के भीनमाल में 58

झालावाड़ के मनोहरथाना में 48

अकलेरा में 30

प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी में 102

प्रतापगढ़ शहर में 40

बारां में 63

सिरोही के माउंट आबू में 75

सिरोही शहर में 65

श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट में 64

श्रीगंगानगर शहर में 88

उदयपुर के वल्लभनगर में 45

इन जिलों के अलावा पाली, चूरू, जैसलमेर, कोटा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर समेत अन्य कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है।  अगले कुछ दिन अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, कोटा, सिवनी (एमपी), दुर्ग (छत्तीसगढ़), भवानीपटना (ओडिशा), गोपालपुर (ओडिशा) होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!