








बीकानेर Abhayindia.com स्कूल की छात्राओं से यौन दुराचार, अभद्र व्यवहार कर छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड करने के आरोप में व्याख्याता भूगोल विनय कुमार अवस्थी को सस्पेंड कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से इस आशय के आदेश किए गए है।
आदेश के अनुसार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यायाल बरडोद (भीलवाडा) वर्तमान कार्यव्यवस्थार्थ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, विद्याधर नगर जयपुर के खिलाफ उनकी पत्नी की ओर से दी गई शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शिकायत के साथ साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए है। व्याख्याता अवस्थी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। निलंबनकाल के दौरान व्याख्याता का मुख्यालय कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहबाद, बारां रहेगा।


