









बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर से रामदेवरा पैदल यात्रा के लिए चौथ सुपरफास्ट संघ को विधिवत रवाना किया गया। संघ को रवाना करने का शुभारंभ होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय उपाध्याय एवं हिन्दू जागरण मंच के श्रवण पंचारिया ने संघ के सभी यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
संघ प्रमुख अनिल कुमार पुरोहित ने बताया कि वे चौथ संघ की परंपरा को जीवित रखते हुए यात्रा संचालन का कार्य निरंतर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संघ में लगभग 80 यात्री सदस्य, 10 सेवादार तथा 3 गाड़ियाँ शामिल हैं। इस यात्रा में संघ प्रमुख अनिल कुमार पुरोहित, शिवराज व्यास, शशि व्यास, मुन्ना व्यास, महेंद्र सेवग, भंवर स्वामी, भाया सेवग, राहुल बोड़ा, दिनेश पुरोहित, नितेश पुरोहित, शुभम सुथार सहित अनेक साथी पैदल यात्री शामिल हुए हैं। संघ भादवा दशमी को बाबा रामदेव बाबा के दरबार में हाज़िरी देकर अपनी यात्रा का समापन करेगा।
यात्रा के दौरान संघ द्वारा सभी पैदल यात्रियों के लिए भोजन, नाश्ता, चाय एवं शुद्ध जल की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।






