








बीकानेर Abhayindia.com जीएसएस/फीडर रख-रखाव और पेड़ों की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक है, के दौरान बुधवार 27 अगस्त को विभिन्न क्षेत्रों में 2 से 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक ओडों का बास, विमल भवन के पीछे, सर्वोदय बस्ती और आसपास का क्षेत्र।
प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक नायकों का मौहल्ला, चांवरियों का मौहल्ला, चूना भट्टा के पास, रामदेव मंदिर कादरी फ्लोर मिल के पास, सफिल के पास, झूलेवाला, प्रताप बस्ती कब्रिस्तान के पास, न्यू अब्बासी मेडिकल, गुलन पान कॉर्नर, होटल राजा, होटल सिमरन आदि क्षेत्र।


