Saturday, June 20, 2026
HometrendingMonsoon in Rajasthan : आज और कल पूर्वी-पश्चिमी जिलों में सक्रिय रहेगा...

Monsoon in Rajasthan : आज और कल पूर्वी-पश्चिमी जिलों में सक्रिय रहेगा मानसून

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून का दूसरा दौर भी खूब बरस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पश्चिमी जिलों जैसे जोधपुर संभाग के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालौर, सिरोही और बीकानेर संभाग के बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, 26 और 27 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा और झालावाड़ में येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंंटे के लिए अलर्ट जारी करते हुए झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, बूंदी, टोंक, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा चलने (20-30 kmph) की संभावना है। ऐसे में विभाग ने अपील की है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ों के नीचे शरण ना ले और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे के दौरान पश्चिमी जिलों में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश देवगढ़ राजसमंद में 80 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं, सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 37.2 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!