Friday, June 19, 2026
HometrendingBikaner Crime : दुकान जा रहे युवक से रुपए मांगे, देने से...

Bikaner Crime : दुकान जा रहे युवक से रुपए मांगे, देने से मना करने पर मारपीट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में राह चलते लोगों के साथ हो रही मारपीट, छीना झपट्टी की वारदातों के बीच एक और वारदात सामने आई है। नयाशहर थाना क्षेत्र की वाल्मिकी बस्‍ती निवासी एक युवक के साथ रुपए नहीं देने पर मारपीट की गई है। युवक के हाथ में फैक्‍चर हुआ है और पैर सहित अन्‍य हिस्‍सों पर भी चोटें आई है। पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर दो नामजद सहित आधा दर्जन से ज्‍यादा जनों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी टीमचंद वाल्मिकी ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा अश्विनी रात करीब आठ बजे घर के पास दुकान जा रहा था। रास्‍ते में छोटू, मोंटू व सात-आठ अन्‍य जनों ने रोक लिया और रुपए नहीं देने पर मान से मारने की धमकी दी। इसके अगले दिन आरोपियों ने मेरे साथ लोहे के सरिया से मारपीट की तथा दस हजार रुपए छीन कर भाग गए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!