Friday, May 15, 2026
HometrendingGood News : 1700 चिकित्सकों को मिली पदोन्नति, चिकित्सा विभाग की डीपीसी...

Good News : 1700 चिकित्सकों को मिली पदोन्नति, चिकित्सा विभाग की डीपीसी बैठक में पदोन्नति प्रस्तावों का अनुमोदन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में कर्मचारी कल्याण की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। सयमबद्ध ​भर्तियों के साथ ही कार्मिकों को समय पर पदोन्नति सहित अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में भी चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में भर्तियों का कार्य मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है। साथ ही, कार्मिकों को यथासम्भव समयबद्ध रूप से पदोन्नति प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 1700 से अधिक चिकित्सकों को पदोन्नति प्रदान की गई।

राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य संगीता आर्य की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित ​की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि डीपीसी की बैठक में 1700 चिकित्सकों की पदोन्नति के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। साथ ही, चार अतिरिक्त निदेशक को निदेशक के पद पर पदोन्नति के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में चीफ फूड एनालिस्ट के एक पद पर भी पदोन्नति प्रदान की गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!