Hometrendingउपराष्‍ट्रपति चुनाव 9 को : विपक्ष के प्रत्‍याशी बी. सुदर्शन रेड्डी ने...

उपराष्‍ट्रपति चुनाव 9 को : विपक्ष के प्रत्‍याशी बी. सुदर्शन रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com इंडी गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। बी. सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। आपको बता दें कि हाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके नाम का एलान किया था। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में नामांकन के लिए आज आखिरी दिन है। इससे पहले एनडीए की तरफ से सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। दोनों के बीच 9 सितंबर को चुनावी मुकाबला होना है। चुनाव के परिणाम वोटिंग वाले दिन ही आ जाएंगे।

बी. सुदर्शन रेड्डी के नामांकन के दौरान उनके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि संख्याएं मायने नहीं रखती हैं। उन्होंने कहा कि बेशक मुझे उम्मीद है। हालांकि, मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं हूं लेकिन मुझे विश्वास है कि सभी लोग मेरा समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यह विचारधारा की लड़ाई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular