Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में मानसून का दूसरा दौर, अगले तीन-चार दिन बढ़ेगी बारिश की...

राजस्‍थान में मानसून का दूसरा दौर, अगले तीन-चार दिन बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com  राजस्थान में मानसून का दूसरा दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में मानसूनी तंत्र बनने के कारण प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर, सिरोही और जैसलमेर जिलों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, बारां, कोटा, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, शाहपुरा, जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनू, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, डीग, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने के आसार है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!