Friday, May 15, 2026
Hometrendingबॉर्डर टूरिज्म के लिए बीएसएफ की सांचू चौकी पायलट प्रोजेक्ट के रूप...

बॉर्डर टूरिज्म के लिए बीएसएफ की सांचू चौकी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में होगी विकसित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीएसएफ की सांचू चौकी को बॉर्डर टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तर पर बैठकें की गई हैं। सीमा दर्शन योजना के तहत इसकी डीपीआर स्वीकृत हो गई है। जल्दी ही इसकी राशि भी मंजूर करवाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री मेघवाल बुधवार को सांचू में सीमाजन कल्याण समिति द्वारा तैयार प्रवेश द्वार के लोकार्पण समारोह के दौरान यह बात कही।

मेघवाल ने कहा कि सांचू को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी वार्ता कर चुके हैं। बॉर्डर टूरिज्म के मध्यनजर बीकानेर जिला और जिले में सांचू सबसे उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इसके लिए प्रयासरत है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु जल समझौता रद्द किया। इससे पाकिस्तान जाने वाला पानी अब राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और गुजरात को मिलेगा। इसमें सबसे अधिक लाभ राजस्थान तथा राजस्थान में खाजूवाला और सीमांत क्षेत्र को होगा।

उन्होंने कहा कि सेंट्रल वॉटर कमीशन इस दिशा में सतत रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां दुर्लभ प्रजातियों के वल्चर पाए जाते हैं। इस कारण इसे फ्लोरा फोना के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देशी विदेशी पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा।

इस अवसर पर ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम भावना के साथ सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में रामाचार्य महाराज, बीएसएफ के सेवानिवृत्‍त आईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, डीआईजी अजय लूथरा, सीमजन कल्याण समिति के राजेश लदरेचा, गोपाल गहलोत, रवि शेखर मेघवाल, गुमान सिंह राजपुरोहित, चम्पा लाल गैदर, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, श्यामसुंदर सोनी, नरेश मित्तल, विनोद बाफना, केके मेहता, विनोद गोयल, सीमाजन कल्याण समिति अध्यक्ष धनपत राय बाफना, राजेन्द्र जोशी, मांगीलाल सुथार, भंवरलाल चांडक, किशोर सर, किशनलाल बोथरा, कालूराम परिहार, संजय गोयल, किशन मूंधड़ा, निर्मल पारख, राजाराम सारडा, दिलीप रंगा, बलवंत डोगरा, टीकूराम चौधरी, विनोद जोशी, विनोद शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!