Friday, May 15, 2026
Hometrendingआईजीएनपी क्षेत्र में रेगुलेशन में 3 समूह में से 1 समूह में...

आईजीएनपी क्षेत्र में रेगुलेशन में 3 समूह में से 1 समूह में पानी चलाने का फैसला किसान विरोधी : पूर्व मंत्री भाटी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा है कि राजस्थान सरकार की ओर से इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आई.जी.एन.पी.) क्षेत्र के किसानों के साथ घोर अन्याय करते हुए 12 अगस्त 2025 को जारी किए गए रेगुलेशन में 3 समूह में से 1 समूह में पानी चलाने का फैसला किया गया है, यह किसान विरोधी निर्णय है।

पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि वर्तमान में पोंग बांध का जलस्तर अपने अधिकतम जलभराव स्तर 1378 फीट पर है व सरप्लस पानी को पाकिस्तान की तरफ छोड़ा जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में किसानों को सिंचाई के लिए पानी की सख्त आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि किसानों की मांग 4 समूह में से 2 समूह में पानी चलाने की है, जिससे किसानों को 8.5 दिन में पुनः पानी मिल सकता है ताकि फसलें बच सके और खेत सूखे ना पड़े, लेकिन सरकार किसानों की जायज मांगों को अनदेखा कर रही है और उन्हें मजबूर कर रही है कि वे सड़कों पर उतरे।

भाटी ने राज्य सरकार से मांग है कि पोंग डैम की अधिकतम जलभराव की उपलब्धता को ध्यान में रखकर किसानों को 3 समूह में से 1 समूह में पानी देने के रेगुलेशन को तत्काल परिवर्तित कर 4 समूह में से 2 समूह में पानी देने का रेगुलेशन जारी किया जाए जिससे आईजीएनपी क्षेत्र के किसानों की फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

आईजीएनपी क्षेत्र के किसानों को 04 समूह में से 02 समूह में पानी चलाने की जायज मांग का यदि समय रहते संशोधित रेगुलेशन जारी नहीं किया जाता है तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बज्जू व श्रीकोलायत के द्वारा 18 अगस्त 2025 (सोमवार) को प्रातः 11 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय बीकानेर में विरोध प्रदर्शन कर किसानों की मांगों को रखा जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!