Friday, May 15, 2026
Hometrendingरामदेवरा के लिए 3 जोड़ी मेला स्पेशल रेल सेवाओं का होगा संचालन

रामदेवरा के लिए 3 जोड़ी मेला स्पेशल रेल सेवाओं का होगा संचालन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com रेलवे की ओर से रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 3 जोड़ी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, गाडी संख्या 04737, श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.08.25 से 03.09.25 तक (10 ट्रिप) श्रीगंगानगर से 10.15 बजे रवाना होकर 20.15 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 04738, पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.08.25 से 03.09.25 तक (10 ट्रिप) पोकरण से 20.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.50 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में केसरी सिंहपुर, श्रीकरनपुर, गजसिंहपुर, राय सिंह नगर, जैतसर, सूरतगढ, राजियासर, अरजनसर, महाजन, लूनकरनसर, धीरेरा, लालगढ, कोलायत, फलौदी व रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 07 द्वितीय शयनयान (अनारक्षित), 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।

इसी तरह गाडी संख्या 04739, लालगढ-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.08.25 से 03.09.25 तक (10 ट्रिप) लालगढ से 17.30 बजे रवाना होकर 20.15 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04740, रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.08.25 से 03.09.25 तक (10 ट्रिप) रामदेवरा से 20.45 बजे रवाना होकर 23.35 बजे लालगढ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोलायात व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 03 थर्ड एसी (लॉक रहेगे), 06 द्वितीय शयनयान (अनारक्षित), 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 15 डिब्बे होंगे।

इसी तरह गाडी संख्या 04865, भगत की कोठी (जोधपुर)-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.08.25 से 07.09.25 तक भगत की कोठी से 09.10 बजे रवाना होकर 13.15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04866, रामदेवरा-भगत की कोठी (जोधपुर) मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.08.25 से 07.09.25 तक रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईका बाग, महामंदिर, मन्डोर, मारवाड मथानियाँ, तिवरी, ओसियाँ, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैक के 09 डिब्बे होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!