Saturday, April 25, 2026
HometrendingBSNL का आजादी प्लान : 1 रुपये में प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड...

BSNL का आजादी प्लान : 1 रुपये में प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, जानें- पूरा अपडेट…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरकारी कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोबाईल व फाईबर उपभोक्‍ताओं के लिए विशेष आजादी प्लान लॉंच किया है। यह जानकारी देते हुए BSNL के बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबन्धक ओ. पी. खत्री ने बताया कि यह स्कीम मात्र एक रुपये मे उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है इसमें उपभोक्‍ताओं को फ्री सिम, दैनिक 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कालिंग और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

खत्री ने बताया कि यह स्कीम 1 अगस्त से 31 अगस्‍त तक बीएसएनएल में नये जुडने वाले एवं दूसरी कम्पनी से बीएसएनएल में एमएनपी करवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए मान्य है। सरकारी दूरंसचार कम्पनी बीएसएनएल ने हाल ही में स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4जी मोबाईल सेवा की शुरुआत की है जिसमें उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलेगी।

फाईबर एफटीटीएच उपभोक्‍ताओं
के लिए भी विशेष प्लान

ओ. पी. खत्री महाप्रबन्धक बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र ने बताया कि बीएसएनएल ने आजादी प्लान के तहत फाईबर उपभोक्‍ताओं के लिए भी आकर्षक स्कीम लागू की है जो कि 30 सितम्बर तक मान्य है। इसके लिए पहले महीने की फ्री सेवा के बाद उपभोक्‍ताओं को 499 वाला फाईबर बेसिक प्लान एवं 499 वाला फाईबर नियो प्लान, अगले मीन महीनों तक मात्र 399 रु मासिक दर पर मिलेगा।

उपमहाप्रबन्धक बृजेश कटारिया ने बताया कि इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता कचहरी परिसर स्थित बीएसएनएल के उपभोक्ता सेवा केन्द्र व रिटेलरों से सम्पर्क कर लाभ उठा सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!