Hometrendingडीजे सैट के नाम पर बीकानेर के व्‍यक्ति के साथ 20 लाख...

डीजे सैट के नाम पर बीकानेर के व्‍यक्ति के साथ 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के एक व्‍यक्ति के साथ 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी के रिपोर्ट पर दिल्‍ली के दो जनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भीमनगर निवासी रामनारायण ज्‍याणी पुत्र जगदीश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नई दिल्‍ली के अजमेरी गेट निवासी पवन अग्रवाल व नितिन अग्रवाल ने डीजे सैट भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए लेकिन बाद में न तो डीजे सैट भेजा और न ही रुपए वापस लौटाए। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई रूपाराम को सौंपी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular