Friday, June 19, 2026
Hometrendingचावल के कट्टों की आड़ में अवैध शराब की तस्‍करी, पुलिस ने...

चावल के कट्टों की आड़ में अवैध शराब की तस्‍करी, पुलिस ने ट्रक जब्‍त कर तीन अभियुक्‍त दबोचे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेंज कार्यालय स्पेशल टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब से भरा एक ट्रक जब्‍त कर तीन अभियुक्‍तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्‍त की है। पुलिस थाना नापासर क्षेत्र में भारतमाला पर नौरंगदेसर गांव के पास इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार, चावल के कट्टों की आड़ में छुपाकर 180 कार्टून अग्रेजी शराब पंजाब से ट्रक में भरकर गुजरात भेजी जा रही थी।

पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा की ओर से रेंज में नशाखोरी पर प्रभावी नियत्रंण के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान रेंज कार्यालय स्पेशल टीम को मिली सूचना के आधार पर रेंज स्पेशल टीम व जाब्ता पुलिस थाना नापासर जिला बीकानेर के साथ समन्वय कर भारतमाला रोड़ पर पंजाब से जोधपुर की तरफ जा रहे ट्रक ट्रेलर नम्बर HR 69 D 2394 को रोककर उसकी जांच की तो उसमें चावल के कट्टों की आड़ में भारी मात्रा में अवैध अग्रेजी शराब छुपाकर पंजाब से गुजरात की और ले जाई जा रही थी। जिस पर ट्रक चालक पंजाब के नगाला जिला तरणतारन निवासी कुलविन्द्र सिंह व सह चालक सर्वजीत सिंह व खलासी गुरभान सिंह को ट्रक सहित पंजाब निर्मित अग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। शराब के कार्टूनों की कुल संख्या 180 है जिसमें अलग-अलग अग्रेजी ब्राण्ड की शराब की बोतलें भरी हुई है। मुल्जिमों द्वारा ट्रक में अनाज के कट्टों को भरकर उनकी आड़ में काफी समय से शराब की तस्करी कर रहे थे। मुल्जिमों द्वारा षड्यन्त्र रचकर अनाज में छुपाकर शराब की तस्करी के सम्बन्ध में गहनता से अनुसंधान किया जायेगा।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम

देवीलाल सहारण, SI प्रभारी RST रेंज कार्यालय, बीकानेर

लक्ष्मणसिंह उ.नि. SI, SHO, पुलिस थाना नापासर, जिला बीकानेर मय टीम

जगदीश प्रसाद सउनि पुलिस थाना नापासर जिला बीकानेर

विमलेश कुमार हैड कानि 44 रेंज कार्यालय, बीकानेर

आत्माराम कानि. 1331 रेंज कार्यालय, बीकानेर (विशेष भूमिका)

बाबूलाल कानिस्टेबल 778 रेंज कार्यालय, बीकानेर

आरिफ हुसैन कानि. 589 रेंज कार्यालय, बीकानेर

सीताराम कानि. 1707 रेंज कार्यालय, बीकानेर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!