






बीकानेर Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) बीकानेर टीम ने न्यायालय में कार्यरत विशेष लोक अभियोजक जगदीश कुमार रैण को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया है।
जानकारी के अनुसार, जगदीश कुमार ने परिवादी से एक हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। वह पहले पांच सौ रुपए ले चुका था। बाकी के पांच सौ रुपए लेते समय एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि जगदीश ने रिश्वत की राशि पांच सौ रुपए निगल ली, जिसे बाद में एसीबी ने बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, अभी कुछ समय पहले ही जगदीश को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया था। एसीबी ट्रैप की कार्रवाई के बाद अब उससे पूछताछ कर रही है।


