Friday, June 5, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में बारिश बनी आफत, दो जिलों के स्‍कूलों में छुट्टी का...

राजस्‍थान में बारिश बनी आफत, दो जिलों के स्‍कूलों में छुट्टी का ऐलान, मानसून ने अब किया पश्चिमी का रुख

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून जमकर बरस रहा है। पाली ओर कोटा शहर में भारी बारिश के चलते निजी और सरकारी स्‍कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश सिर्फ विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। शेष स्टाफ (शैक्षणिक/गैर शैक्षणिक) यथावत कार्य करेंगे। यहां आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

इस बीच, मौसम विभाग ने कोटा, अजमेर, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मूसलधार बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की आशंका भी जताई गई है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बनने की भी संभावना है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में नया मानसूनी सिस्टम बीते चौबीस घंटे में पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मानसून अब प्रदेश के पश्चिमी हिस्‍से की ओर बढ़ रहा है।

इधर, बीकानेर में देर रात से रूक-रूक कर बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आज सुबह तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, नागौर, अजमेर में अलग-अलग स्‍थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम बारिश और आकाशीय बिजली गिर सकती है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!