बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में पानी के लीकेज को लेकर जलदाय विभाग की एक और लापरवाही सामने आई है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में करमीसर रोड पर गंगाशहर की तरफ जा रही पाइप लाइन पिछले कई दिनों से टूटी हुई है। इससे रोजाना काफी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही है। इस बीच, आज पानी के लीकेज के चलते मौके पर गहरा खड्डा हो गया।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उन्होंने इस पानी के लीकेज की शिकायत करीब बीस दिन पहले विभाग के अधिकारियों को दे दी थी इसके बावजूद लीकेज को दुरुस्त नहीं किया गया। अब मौके पर गहरा खड्ढा हो गया है जिससे हादसे का डर बन गया है। साथ ही यातायात भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कॉलोनी क्षेत्र में जगह-जगह हुए पाइप लाइन लीकेज का सर्वे कराकर उन्हें दुरुस्त कराना चाहिए ताकि पानी की बर्बादी न हो।













