Friday, April 24, 2026
Hometrendingबिन्दु गुप्ता बनी इनरव्हील क्लब प्रान्त 305 की अध्‍यक्ष, शपथ ग्रहण समारोह...

बिन्दु गुप्ता बनी इनरव्हील क्लब प्रान्त 305 की अध्‍यक्ष, शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्थानीय गणेशम रिसोर्ट, जोधपुर बाईपास बीकानेर में इनरव्हील क्लब प्रान्त 305 का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में इनरव्हील की टीम-2025-26 को शपथ दिलाई गई जिसमें बिन्दु गुप्ता को डिस्ट्रिक्‍ट चैयरपर्सन नियुक्त किया गया।

समारोह में अलग-अलग जगह से आईं लगभग 350 सदस्याओं ने भाग लिया जो डिस्ट्रिक्‍ट 305 (राजस्थान, मध्यप्रदेश व गुजरात) के जिलों को मिलाकर बनता है। इस कार्यक्रम में स्थानीय इनरव्हील सदस्याओं के साथ-साथ कोलकाता से आईं ऑल इण्डिया एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महिपाल ने प्रान्तीय चैयरपर्सन को शपथ दिलाई। महिपाल ने कहा कि बीकानेर क्लब 36 साल पुराना क्लब है जिससे पहली बार डिस्ट्रिक्ट में बिंदु गुप्ता डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन के रूप चुनी गई है।

इनरव्हील विश्व की सबसे बड़ी महिला स्वयंसेवी संस्था में से एक है, जिसका मुख्य उद्देश्य मित्रता बढ़ाना/महिलाओं को जोड़कर आपसी सहयोग और दोस्ती को प्रोत्साहित करना। समाज की ज़रूरतमंद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सेवा प्रकल्प चलाना। व्यक्तित्व विकास/ महिलाओं को नेतृत्व के अवसर देकर उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना। सामाजिक जागरूकता/ स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला अधिकार जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक बनाना। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और सद्भाव को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना 1924 में इंग्लैंड में हुई थी, और आज यह 100 से ज्यादा देशों में फैली हुई है।

डिस्ट्रिक्ट चैयरमैन बिन्दु गुप्ता ने बताया कि हमारा डिस्ट्रिक्ट 305 है जो राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में फैला है जिसमें कुल 61 क्लब है और सभी क्लब समाज की सेवा हितार्थ कार्य करते हैं। कॉन्फ्रेंस चैयरमैन डॉ. सविता सिंघल ने बताया कि हमारी क्लब सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रशिक्षण वर्कशॉप, रक्तदान, नेत्रदान जागरूकता स्कूल के बच्चों की यूनिफार्म हो शूज हो या पढ़ाई का कोई क्षेत्र हो बीकानेर में अपना कार्य करती है स्टेशन पर बेंचे, वाटरकूलर बहुत कुछ कार्य समाज के हितार्थ किए जाते हैं बीकानेर क्लब हमारे स्थानीय समाज में जरूरत के हिसाब से जन सेवा कार्य को दिशा देती है।

द्रोपदी सुराणा कॉन्फ्रेंस सचिव ने बताया कि अपना घर आश्रम, रानी बाजार में हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई है। ये अपने आप में अनूठी मशीन है जिससे 130 से भी ज्यादा टेस्ट होते हैं और क्विक रिपोर्ट जेनरेट होती है। ये राजस्थान में पहली मशीन लगाई गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!