Friday, April 24, 2026
Hometrendingनशे के खिलाफ जनजागरण के लिए बीकानेर में विशाल पदयात्रा का ऐलान,...

नशे के खिलाफ जनजागरण के लिए बीकानेर में विशाल पदयात्रा का ऐलान, पोस्टर विमोचन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के विरुद्ध जनजागरण के उद्देश्य से एक विशाल नशा मुक्ति जनजागरण पदयात्रा का आयोजन 24 जुलाई 2025 को किया जा रहा है। इस पदयात्रा का नेतृत्व डॉ. कन्हैया कच्‍छावा द्वारा किया जाएगा।

इस संबंध में पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन आज बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश पासवान और डॉ कन्हैया कच्‍छावा द्वारा किया गया। आईजी पासवान ने कहा कि समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है और इस प्रकार की जनचेतना गतिविधियों की सराहना की।

डॉ. कन्हैया कच्‍छावा ने बताया कि यह पदयात्रा समाज के हर वर्ग को जागरूक करने के लिए आयोजित की जा रही है, ताकि युवा वर्ग नशे से दूर रहे और एक स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाए। इस अभियान में स्कूल-कॉलेज के छात्र, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। पदयात्रा का उद्देश्य नशे के खिलाफ एक जनआंदोलन खड़ा करना है, जिससे बीकानेर जिले को नशामुक्त बनाया जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!