






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक की गंगाशहर रोड शाखा के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, एसबीआई बैंक की गंगाशहर रोड शाखा के प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेघराज बोहरा निवासी साले की होली बीकानेर व ओमप्रकाश सोनी निवासी न्यू लेन गंगाशहर ने बैंक को धोखा देने की नियत से और सांठ-गांठ करके ऋणी वास्तविक शुद्ध वजन 32 ग्राम की तुलना में सोने के आभूषण का अधिक शुद्ध वजन 52 ग्राम दिखाकर बैंक के साथ धोखा करके लोन ले लिया। मामले की जांच एएसआई कुलदीप सिंह को सौंपी गई है।


