HometrendingRajasthan Weather : अगले कुछ घंटे में 24 जिलों में बारिश का...

Rajasthan Weather : अगले कुछ घंटे में 24 जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून का दौर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे बाद कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, जयपुर, जयपुर शहर, भरतपुर, सीकर, नागौर, भीलवाड़ा, अलवर, दौसा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी बारिश/आकाशीय बिजली/तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) आने की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, अजमेर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर, जालौर, झुंझुनू, चूरू जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के
साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular