HometrendingMonsoon in Rajasthan : आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, कहीं...

Monsoon in Rajasthan : आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, कहीं भारी, कहीं मध्‍यम होगी बारिश

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर चल रहा है। हालांकि, अभी तक मानसून पूरी रंगत में नहीं आया है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 21 से बारिश का दौर तेज होने की संभावना है।

विभाग ने 20 जून को कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां, भीलवाड़ा और बूंदी जैसे आधा दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया गया है। विभाग ने अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर और पाली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

अजमेर में 34.8 डिग्री

अलवर में 31.5

जयपुर में 34.6

सीकर में 36.0

कोटा में 31.4

चित्तौड़गढ़ में 29.1

बाड़मेर में 39.8

जैसलमेर में 44.6

जोधपुर में 38.1

बीकानेर में 42.2

चूरू में 39.2

श्रीगंगानगर में 42.3

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular