Hometrendingबीकानेर में यातायात व्‍यवस्‍था में सुधार के लिए नई व्‍यवस्‍था लागू, अनदेखी...

बीकानेर में यातायात व्‍यवस्‍था में सुधार के लिए नई व्‍यवस्‍था लागू, अनदेखी करने पर लगेगा जुर्माना

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार बीकानेर शहर के मुख्‍य मार्ग एवं चौराहे सार्दुल सिंह सर्किल, गंगानगर सर्किल, पंचशती सर्किल, जूनागढ के पास, पंचशती सर्किल से मूर्ति सर्किल तक, व्यास कॉलोनी, जयपुर रोड से हल्दीराम प्याउ, हल्दीराम प्याउ से करमीसर फांटा तक के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एवं यातायात जाम से मुक्त करने के लिए नई यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

शहर में यातायात व्यवस्था के लिए मुख्‍य मार्ग एवं चौराहे सार्दुल सिंह सर्किल, गंगानगर सर्किल, पंचशती सर्किल, जूनागढ के पास, पंचशती सर्किल से मूर्ति सर्किल तक, व्यास कॉलोनी, जयपुर रोड से हल्दीराम प्याउ, हल्दीराम प्याउ से करमीसर फांटा तक के क्षेत्र में चौपहिया वाहन चालकों के द्वारा अपना वाहन नो पार्किंग क्षेत्र या सडक आम पर खडा कर दिया जाता है जिससे कई बार यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आमजन को काफी परेशानी होती है। शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए मुख्‍य मार्ग एवं चौराहेसार्दुल सिंह सर्किल, गंगानगर सर्किल, पंचशती सर्किल, जूनागढ के पास, पंचशती सर्किल से मूर्ति सर्किल तक, व्यास कॉलोनी, जयपुर रोड से हल्दीराम प्याउ, हल्दीराम प्याउ से करमीसर फांटा तक के क्षेत्र में नो पार्किंग में खडे चौपहिया वाहन को हटाने के लिये नगर निगम बीकानेर के द्वारा एक वर्ष का टेंडर किया गया है जिसमें नगर निगम बीकानेर द्वारा चलायी जाने वाली रिकवरी केन वाहन के द्वारा नो पार्किंग क्षेत्र में खडे चौपहिया वाहन को यातायात शाखा बीकानेर पर लाया जायेगा।

नो पार्किंग में खडे चौपहिया वाहन को यातायात शाखा परिसर बीकानेर में लाने की कार्यवाही के दौरान यातायात शाखा बीकानेर से भी पुलिसकर्मी की मौजूदगी रहेगी। नो पार्किंग क्षेत्र में खडे चौपहिया वाहन को लाने के दौरान नगर निगम बीकानेर के द्वारा 600 रुपये एवं यातायात पुलिस बीकानेर के द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के अनुसार 200 रुपये नो पार्किंग जुर्माना वसूला जायेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular