Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर की अण्डर-18 कबड्डी टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये रवाना

बीकानेर की अण्डर-18 कबड्डी टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये रवाना

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रथम राज्य स्तरीय अण्डर-18 बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीकानेर की टीमें आज रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 13 जून से 15 जून 2025 से डीडवाना में आयोजित होगी। टीम को ट्रैकसूट और कबड्डी किट वितरित किये गए।

जिला कबड्डी संघ बीकानेर के सचिव जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बीकानेर टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले 15 दिवसीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रीड़ी ग्राम के कबड्डी मैदान में किया गया जिसमें खिलाड़ियों को नि:शुल्क भोजन एव आवास व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई।

उन्‍होंने बताया कि बीकानेर टीम 10 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सजी हुई है जो निश्चित रूप से बीकानेर को पदक दिलाएगी। सभी खिलाड़ियों को जिला कबड्डी संघ बीकानेर के संरक्षक दानवीर सिंह भाटी, पूर्व सरपंच राजपाल कुलहरी, जिला कबड्डी संघ बीकानेर के चैयरमैन एव क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार व्यास व भैरूरतन ओझा व ऋषिमोहन जोशी, संघ के कोषाध्यक्ष दिलकान्त सिंह माचरा, मकबूल हुसैन सोढ़ा, भागीरथ गोदारा, अमित चौधरी, केवलचन्द कम्बोज, हेतराम जाखड़ (सरपंच प्रतिनिधि), मांगीनाथ, रामकरण जाखड़, खींयाराम जाखड़, धनराज हरडू, हरिराम जाखड़, पवन शर्मा सहित अनेकों कबड्डी प्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएँ देकर रवाना किया।

बालक टीम इस प्रकार है...

प्रेमसुख जाखड़ (कप्तान), हुकमाराम गोदारा, करण सोखल, बीरबल भाटी, सुनील कलवानिया, विकास बिश्नोई, रोहित सिंह, बाबूलाल स्वामी, नरोतम गुलेरिया, पंकज धुंधवाल, मोहित रजवानिया, मुकेश नैन, देवकिशन, बजरंग व्यास, टीम कोच-भरत सारण, टीम मैनेजर-पूर्ण सिद्ध।

बालिका टीम इस प्रकार है...

आईना सायच (कप्तान), मोनिका छरंग, रवीना जाखड़, चैना जाखड़, गुंजन जाखड़, अनिता ज्यानी, खुशबू जोशी, रेवंती सायच, रामकन्या सायच, तमन्ना लेगा, सुमन कूकना, कलमा सारण, सुमित्रा छरंग, रुकमा गोदारा, टीम कोच-हेतराम जाखड़, टीम मैनेजर-ममता जाखड़।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!