Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकानेर में छात्राओं को स्‍कूटी वितरण, विधायक व्‍यास ने सौंपी चाबियां

बीकानेर में छात्राओं को स्‍कूटी वितरण, विधायक व्‍यास ने सौंपी चाबियां

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय (एम.एस. कॉलेज) में आज कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना 2023-24 एवं इंदिरा प्रियदर्शनी स्कूटी वितरण योजना 2021-22 एवं 22-23 के अंतर्गत नवम चरण की बीकानेर जिले की स्कूटियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने छात्राओं को स्कूटियों की चाबी सौंपी और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार स्कूटी गतिशील रहती है उसी प्रकार छात्राएं अपने जीवन में निरंतर गतिशील रहते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। विधायक व्यास ने कहा कि मातृ शक्ति देश की कर्णधार हैं वह न केवल अपनी बल्कि अपने परिवार व राष्ट्र की समृद्धि में योगदान देती है अत: बेटियों को पूर्ण मनोयोग से आगे बढ़ना चाहिए।

स्कूटी वितरण के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर नवदीप सिंह बैंस ने कहा कि महाविद्यालय की समिति के द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। समिति के प्रयासों का ही यह परिणाम है कि छात्राओं को निरंतर वर्ष पर्यन्त स्कूटी वितरण किया गया एवं आज दिनांक तक 260 योग्य छात्राओं को स्कूटी वितरण सुनिश्चित किया गया।

स्कूटी वितरण कार्यक्रम में समिति सदस्य डॉक्टर मोनिका क्षेत्रपाल, डॉक्टर रेनू बंसल, डॉक्टर राजपाल सिंह, डॉक्टर रवि शंकर व्यास एवं डॉ ऋचा मेहता एवं समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इन योजनाओं के अंतर्गत बीकानेर जिले में कुल 306 छात्राओं को स्कूटी वितरण की जानी थी। पूर्व आठ चरणों में 247 स्कूटियों का वितरण किया जा चुका है।

मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास, सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर डॉ प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह शेखावत तथा पूर्व प्राचार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर एवं एबीआरएसएम पश्चिमी प्रांत राजस्थान व गुजरात के संयोजक प्रोफेसर दिग्विजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्राचार्य प्रोफेसर नवदीप सिंह बैंस ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!