









बीकानेर Abhayindia.com मुरलीधर व्यास नगर स्थित एलीवेट आपणी कोचिंग की ओर से 18 मई से 1 जून 2025 तक संस्कृति शिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें कक्षा 1 से 10 तक के विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
एलीवेट की संचालिका पूजा व्यास ने बताया कि इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थी वर्ग को योग संस्कार सुरक्षा और संस्कृति से जोड़ना है। शिविर में विभिन्न योग, मार्शल आर्ट, ड्राइंग पेंटिंग, मेहंदी, लेखन के साथ-साथ संस्कृति शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को वेद एवं पौराणिक मंत्रों का ज्ञान भी कराया जाएगा, यह संस्कृति शिक्षण शिविर पूर्णतया निशुल्क होगा।
व्यास ने कहा कि संस्कृति शिक्षा हर घर एवं हर वर्ग तक पहुंचे इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस शिविर में कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है, इसमें सहभागिता के लिए आवेदन सीमित रखे गए हैं, मुरलीधर व्यास नगर में यह अपने प्रकार का एक अनूठा प्रयास है जिससे योग शिक्षा एवं संस्कार का बीजारोपण करने की कोशिश की जाएगी।















