Friday, April 24, 2026
Hometrendingअबकी बार चार दिन पहले दस्‍तक देगा मानसून, सामान्य से ज्यादा बारिश...

अबकी बार चार दिन पहले दस्‍तक देगा मानसून, सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com देश में अबकी बार मानसून जल्‍द दस्‍तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी मानसून 27 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके जल्दी केरल पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले 2009 में मानसून ने केरल में 23 मई को दस्तक दे दी थी। जबकि बीते साल मानसून ने केरल में 30 मई को दस्तक दी थी।

मौसम विभाग के अनुसार, आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून को केरल पहुंचकर 8 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेता है। 17 सितंबर से मानसून भारत के उत्तर पश्चिमी इलाकों से पीछे हटना शुरू हो जाता है और 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से विदा हो जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने बताया कि भारत में इस साल चार महीने के मानसून के मौसम में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान 105 प्रतिशत बारिश हो सकती है, जो औसत बारिश 87 सेंटीमीटर से ज्यादा है।

विभाग ने साफ किया कि केरल में मानसून के जल्दी या देर से आने का मतलब देश में ज्यादा या कम बारिश होना नहीं है। इसमें कई अन्य फैक्टर शामिल होते हैं। हाल में मौसम विभाग ने बताया था कि इस साल दक्षिणी अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीपसमूह में मानसून 13 मई को ही आगे बढ़ सकता है। आमतौर पर ऐसा 20 मई के आसपास होता है, लेकिन इस बार एक हफ्ते पहले ही ऐसा हो रहा है। निकोबार द्वीप समूह से केरल पहुंचने में मानसून को सामान्य तौर पर 10 दिन का समय लगता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!