Saturday, May 16, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में एक्‍शन को लेकर पाक के दावे झूठे निकले, कर्नल सोफिया...

राजस्‍थान में एक्‍शन को लेकर पाक के दावे झूठे निकले, कर्नल सोफिया ने कहा- एयरफोर्स स्‍टेशन को नहीं हुआ कोई नुकसान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com भारत और पाकिस्‍तान के बीच बॉर्डर पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। दोनों तरफ से आक्रमण का दौर चल रहा है। इस बीच, पाकिस्‍तान के दावे भी झूठे साबित हो रहे है। भारत के विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस पाक की पोल खोल दी।

भारतीय सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी ने राजस्थान के सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) एयरफोर्स स्टेशन को पाकिस्तान के नुकसान पहुंचाने के दावे को गलत बताया। साथ ही प्रेस वार्ता के दौरान एयरफोर्स स्टेशन के सामान्य हालात की फोटो भी दिखाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत पर मिसाइल अटैक कर रहा है। पाकिस्तान सेना ने लड़ाकू विमान, ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल किया। नियंत्रण रेखा पर भी भारी गोलाबारी की।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियां हमले और तबाही का दावा कर रहे हैं, ये सब दावे झूठे साबित हो चुके हैं। पाकिस्तान कह रहा है कि मिलिट्री फैसिलिटी तबाह की हैं। यह सब झूठ है। यह दावे किए गए हैं कि पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर बड़े हमले किए गए, यह सब झूठ है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के 10 ठिकानों पर बड़े हमले करने का झूठा दावा किया था। इसमें राजस्थान का सूरतगढ़ एयरफील्ड समेत पंजाब में ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज फैसेलिटी, उरी सप्लाई डिपो, आदमपुर में S-400 सिस्टम, देहरंग्यारी में आर्टिलरी पोजिशन और पठानकोट एयरफील्ड शामिल हैं।

इधर, प्रदेश के जोधपुर, चूरू, बाड़मेर, हनुमानगढ़, बीकानेर (सिर्फ नाल एरिया में) जिले में अलर्ट जारी किया गया है। ड्रोन हमलों को देखते हुए जिला कलेक्टरों ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में पुलिस ने मुख्य बाजारों को बंद करवा दिया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!