Saturday, April 25, 2026
Hometrendingआरएलपी ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, सिविल लाइंस की ओर कूच कर...

आरएलपी ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, सिविल लाइंस की ओर कूच कर रहे हनुमान बेनीवाल हिरासत में

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती-2021 को रद्द करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने आज सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में जयपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सिविल लाइंस की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे हनुमान बेनीवाल और उनके समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सांसद बेनीवाल ने आरोप लगाया है कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली हुई, जिसमें कई ट्रेनी सब-इंस्पेक्टरों सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई। इसके बावजूद भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने भर्ती को रद्द करने का फैसला नहीं लिया, जिसे बेनीवाल ने युवाओं के साथ विश्वासघात बताया।

बेनीवाल ने दावा किया कि विशेष कार्य बल (एसओजी) ने पेपर लीक की पुष्टि की थी और मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने भर्ती रद्द करने की सिफारिश की थी, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसे भंग करने और सीबीआई जांच की मांग भी की।

आपको बता दें कि इससे पहले आरएलपी ने 26 अप्रैल से जयपुर के शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। गुरुवार, 2 मई को बेनीवाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को सिविल लाइंस की ओर मार्च करने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और आरएलपी कार्यकर्ता उनके साथ शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!