Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingभगवान परशुराम जयंती पर गौशाला में हुआ शोभायात्रा पोस्टर विमोचन, गौ माता...

भगवान परशुराम जयंती पर गौशाला में हुआ शोभायात्रा पोस्टर विमोचन, गौ माता की ली गई प्रसादी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आगामी भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आगाज़ परशुराम शोभायात्रा समन्वय समिति द्वारा आज श्री गंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौ माता की प्रसादी वितरित की गई और उनसे आशीर्वाद लेकर शोभायात्रा की सफलता की कामना की गई।

इस मौके पर बाल संत छैल बिहारी जी महाराज द्वारा शोभायात्रा के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। गौभक्त एवं समाजसेवी देवकिशन चांडक के सानिध्य में गौ सेवा कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। विमोचन समारोह में विजय उपाध्याय, नरसिंह दास व्यास, इंद्र कुमार जाजड़ा, पृथ्वीसिंह पंवार सहित अनेक श्रद्धालु एवं गौ भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर शोभायात्रा समन्वय समिति से रवि कलवाणी, नरेश जोशी, रविकांत छंगानी, जेठमल किरायत, महेश ओझा, वीरेंद्र छंगानी, मनीष देराश्री, इन्दर पुरोहित, मनीष छंगानी, अंकित कलवाणी, विनीत छंगानी आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। समिति ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अनेक आयोजन हो रहे हैं और जन-जन का आशीर्वाद प्राप्त किया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!