








बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान पुलिस के 76वें स्थापना दिवस पर पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिला बीकानेर के निजी व सरकारी स्कुलों में कक्षा 9 से 12 तक अध्यनरत विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस के बारे में सामान्य जानकारी, पुलिस संगठन की संरचना, नवीन अपराधिक कानून, राजकाज सीटीजन एप, यातायात नियमों की जागरूकता, साइबर अपराध एवं साईबर सुरक्षा तथा महिला सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गये। दयानन्द पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा आयाजेन के प्रभारी विनोद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW बीकानेर व होशियार सिंह उपनिरीक्षक (बीकानेर) थे।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आन्या आसानी को मिला। वहीं, द्वितीय पुरस्कार जाहन्वी चौधरी को, तृतीय पुरस्कार यशराज रावत को, सांत्वना पुरस्कार हर्ष राजपुरोहित, पूजा कुमारी राय, खुशबू सैन, हर्षिता प्रजापत, विदिता सिंह को मिला।





