Friday, May 15, 2026
Hometrendingनारी शक्ति गौरव अवार्ड 13 अप्रेल को, सैकड़ों प्रेरणादायी महिलाओं का होगा...

नारी शक्ति गौरव अवार्ड 13 अप्रेल को, सैकड़ों प्रेरणादायी महिलाओं का होगा सम्मान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा 13 अप्रैल 2025, रविवार को नारी शक्ति गौरव अवार्ड 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

कम्‍युनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि जस्सूसर गेट स्थित पुष्करणा भवन में 13 अप्रेल को दोपहर लगभग एक बजे यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। समारोह में महिला सशक्तिकरण, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, कानून एवं प्रशासन, वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण, राजनीति तथा अन्य सामाजिक सेवाओं से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को नारी शक्ति गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

अध्यक्ष भाटी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान करना है। कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं के रूप में श्री करणी समर्थ सेवा समिति, लव ओवर कैफे, बेजुबान जानवर वेलफेयर, अलाइंस इंस्टीट्यूट एवं वीर सामाजिक कार्य समिति की सक्रिय भागीदारी रहेगी। समारोह में किरण गोदारा, अपर्णा गुप्ता, सुमन छाजेड़, आशा नैनवाल का मुख्य आतिथ्य रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!